RRB Group D Recruitment 2025 zone wise Vacancy 2025 में रेलवे के विभिन्न ज़ोन में लेवल-01 (ग्रुप-D) के पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गई हैं। नीचे हम इन पदों की ज़ोन वाइज संख्या का विवरण दे रहे हैं। कुल रिक्तियां: 13957 (UR) + 4699 (SC) + 2474 (ST) + 8153 (OBC) + 3100 (EWS) = 32438 Ex SM: 6485 CCAA: 6485 यह जानकारी विभिन्न रेलवे ज़ोन की रिक्तियों के बारे में है, जो उम्मीदवारों के लिए उनके आवेदन प्रक्रिया में सहायक हो सकती है।

रेलवे ग्रुप डी में कौन-कौन से पद होते हैं?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने 22 जनवरी 2025 को RRB ग्रुप D अधिसूचना (CEN 08/2024) जारी की है, जिसमें लेवल 1 पदों के लिए 32,438 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन्स और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 3 चरण होंगे- CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल परीक्षण।
ग्रुप डी में कौन-कौन सी जोन पोस्ट है

RRB Group D Recruitment 2025 Notification
पद का नाम | पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन्स आदि |
रिक्तियों की संख्या | 32,438 |
पंजीकरण तिथियां | 23 जनवरी 2025 _ 22 फरवरी 2025 तक |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन (CBT), PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल परीक्षा |
वेतन | ₹18,000 प्रति माह (बेसिक) |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in या rrbapply.gov.in |
RRB ग्रुप D 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
RRB ग्रुप D अधिसूचना जारी होने की तिथि | 22 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 23 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 24 फरवरी 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
आवेदन सुधार/संशोधन विंडो | 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता पात्रता मानदंड?
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या ITI या NCVT द्वारा प्रदान की गई राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2025 तक):
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 36 वर्ष
- OBC/SC/ST श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी गई है।
चिकित्सकीय मानक: चिकित्सकीय मानक में विभिन्न श्रेणियों के लिए दृष्टि, रंगदृष्टि और अन्य शारीरिक जांच शामिल होती है। उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
Indian Coast Guard apply online 2025: GD और DB पदों के लिए 300 रिक्तियों के साथ भर्ती का विज्ञापन
RRB ग्रुप D 2025 चयन प्रक्रिया कैसे होगा?
- (CBT 1): यह परीक्षा सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि एवं तार्किक क्षमता, और सामान्य जागरूकता पर आधारित होगी।
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): यह टेस्ट उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता को मापेगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद शामिल है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा: इस चरण में उम्मीदवार के सभी दस्तावेज़ की जांच की जाएगी और मेडिकल फिटनेस की जाँच की जाएगी।
रेलवे ग्रुप डी का परीक्षा पैटर्न क्या है? 2025
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो 90 मिनट में हल करने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 | 90 मिनट |
गणित | 25 | 25 | |
सामान्य बुद्धि एवं तार्किक क्षमता | 30 | 30 | |
सामान्य जागरूकता | 20 | 20 | |
कुल | 100 | 100 |
रेलवे ग्रुप डी सिलेबस PDF Download
रेलवे ग्रुप डी की सिलेबस पेपर डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
RRB ग्रुप D 2025 आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
सामान्य/ओबीसी | ₹500 (₹400 वापस) |
SC/ST/PWD/महिला/पूर्व सैनिक/आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग/समाज के कमजोर वर्ग | ₹250 (₹250 वापस) |
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘नया पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और पंजीकरण करें।
- शिक्षा, समुदाय, लिंग, और अन्य जानकारी प्रदान करें।
RRB ग्रुप D 2025 वेतन
चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 का मूल वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते जैसे DA (महंगाई भत्ता), HRA (हाउस रेंट अलाउंस), और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कुल वेतन ₹22,500 से ₹25,380 प्रति माह हो सकता है।
RRB ग्रुप D 2025 प्रवेश पत्र
CBT के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। PET के लिए प्रवेश पत्र केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जो CBT में उत्तीर्ण होंगे।
Conclusion
RRB Group D Recruitment 2025 zone wise Vacancy आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रहेगी। RRB ग्रुप D 2025 परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको शुभकामनाएँ!
हेलो दोस्त में जितेंद्र सिन्हा में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले कुम्हारी से हु में पिछले पांच सालों से सरकारी योजना और सरकारी जॉब से रिलेटेड न्यूज़ देता हूं। इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आप विभिन्न सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के बारे में जान सकेंगे और सही समय पर अपनी तैयारी शुरू कर सकेंगे।
एक बेहतर कल का निर्माण job12thpass.com के साथ में
यदि आप इस वेबसाइट में किसी भी प्रकार के विज्ञापन देना चाहते हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते है +91 84356-84721 Gmail ID – jitendrasinha098@gmail.com