ADEO Model Answer Key last Date सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती परीक्षा के मॉडल आंसर पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 जून दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। बता दें कि यह परीक्षा 15 जून को छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 2 लाख 23 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क निर्धारित किया गया है। व्यापमं के कार्यालय में जाकर या डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ मान्य नहीं होंगी।
गौरतलब है कि यह भर्ती पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 200 पदों के लिए की जा रही है। इसके लिए अप्रैल में ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे।
दावा-आपत्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
ADEO Model Answer Key last Date
Leave a Reply