छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में “प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत “आवास मित्र” के 248 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो की यह भर्ती awas mitra vacancy 2024 apply online से होगा यह भर्ती प्रत्येक क्लस्टर में हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 20 सितंबर 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं। इस लेख में भर्ती से संबंधित समस्त जानकारी दी गई है।

धमतरी आवास मित्र भर्ती 2024
विवरण | जानकारी |
संस्था का नाम | जिला पंचायत धमतरी |
पद का नाम | आवास मित्र |
कुल पदों की संख्या | 248 पद |
नौकरी का स्थान | धमतरी (छत्तीसगढ़) |
आवेदन का माध्यम | डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 23 अगस्त 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | dhamtari.nic.in |
रिक्त पदों का विस्तृत विवरण
जनपद पंचायत का नाम | संख्या |
धमतरी | 51 |
कुरुद | 70 |
मगरलोड | 49 |
नगरी | 78 |
कुल | 248 |
सैलरी और प्रोत्साहन
- प्रोत्साहन राशि: आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन को प्रत्येक आवास की पूर्णता पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- कटौती: यदि 12 महीने बाद भी आवास पूर्ण नहीं होता है, तो प्रत्येक तिमाही में प्रति आवास 100 रुपये की कटौती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- बी.ई./डिप्लोमा/12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- बी.ई. सिविल, डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- चयन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह ग्राम के क्लस्टर पर नियुक्त किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो पास के क्लस्टर में सेवा ली जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी। अंकों की गणना के अनुसार चयन का मानदंड निम्नलिखित होगा:
क्र.सं. | मानदंड | अंक |
1 | हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण | 65 |
2 | बी.ई./डिप्लोमा/एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण | 15 |
3 | पूर्व में कार्यरत आवास मित्र | 20 |
4 | बेयर फुट टेक्निशियन (BFT) | 10 |
5 | महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य तथा बैंक सखी | 10 |
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की अंक सूची
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
- वर्तमान में कार्यरत होने पर अनुभव प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति आदेश
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवासी प्रमाण पत्र
- मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, लाइसेंस या वोटर आईडी)
आवेदन कैसे करें
- आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमतरी/कुरुद/मगरलोड/नगरी के नाम से डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाना चाहिए।
- आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024, शाम 5:30 बजे तक है।
- निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती के दिशा निर्देश
- चयनित आवास मित्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
- वेरिफिकेशन के समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों की मूल प्रति और एक सेट छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्यथा, चयन रद्द कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तिथि |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 23 अगस्त 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2024 |
Important links
Application form for candidate | Click here |
Official notification PDF link | Click here |
Official website | Click here |
Telegram channel linkClick here | Click here |
Watsapp link | Click here |
निष्कर्ष
धमतरी आवास मित्र भर्ती 2024 छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के कार्य में सहायता प्रदान करने के लिए की जा रही है, जिससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उन्हें सामुदायिक विकास में योगदान करने का भी मौका मिलेगा।
Awas mitra vacancy 2024 एक उत्कृष्ट अवसर है उन युवाओं के लिए जो छत्तीसगढ़ में रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपने आवेदन को पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
❌ सावधान ❌
जब कोई हमारी वेबसाइट का नाम लेकर आपसे फॉर्म भरने के नाम पर पैसे मांगता है तो उसे पैसे देने की गलती न करें क्योंकि यह आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। जब भी आप किसी नौकरी के लिए आवेदन करें तो केवल आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए आदेश अनुसार ही ऑनलाइन या ऑफलाइन ही आवेदन करें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
20 सितंबर 2024
कितने पदों पर भर्ती होगी?
कुल 248 पद
आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?
18 से 45 वर्ष
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
मेरिट के आधार पर

हेलो दोस्त में जितेंद्र सिन्हा में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले कुम्हारी से हु में पिछले पांच सालों से सरकारी योजना और सरकारी जॉब से रिलेटेड न्यूज़ देता हूं। इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आप विभिन्न सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के बारे में जान सकेंगे और सही समय पर अपनी तैयारी शुरू कर सकेंगे।
एक बेहतर कल का निर्माण job12thpass.com के साथ में
यदि आप इस वेबसाइट में किसी भी प्रकार के विज्ञापन देना चाहते हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते है +91 84356-84721 Gmail ID – jitendrasinha098@gmail.com