📢 Latest Government & Private Job UpdatesMonday, 12 October 2026
job 12th pass vacancy सरकारी भर्ती विभागLatest Government & Private Job Updates
Updated
10th 12th pass jobs · govt job vacancy 2024 · Latest Job

awas mitra vacancy 2024 apply online : छ.ग. धमतरी जिला में आवास मित्र के 248 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में “प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत “आवास मित्र” के 248 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो की यह भर्ती awas mitra vacancy 2024 apply online से होगा यह भर्ती प्रत्येक क्लस्टर में हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 20 सितंबर 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं। इस लेख में भर्ती से संबंधित समस्त जानकारी दी गई है।

awas mitra vacancy 2024 apply online
awas mitra vacancy 2024 apply online

धमतरी आवास मित्र भर्ती 2024

विवरणजानकारी
संस्था का नामजिला पंचायत धमतरी
पद का नामआवास मित्र
कुल पदों की संख्या248 पद
नौकरी का स्थानधमतरी (छत्तीसगढ़)
आवेदन का माध्यमडाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से
आवेदन की प्रारंभिक तिथि23 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि20 सितंबर 2024
आधिकारिक वेबसाइटdhamtari.nic.in

रिक्त पदों का विस्तृत विवरण

जनपद पंचायत का नामसंख्या
धमतरी51
कुरुद70
मगरलोड49
नगरी78
कुल248

सैलरी और प्रोत्साहन

  • प्रोत्साहन राशि: आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन को प्रत्येक आवास की पूर्णता पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • कटौती: यदि 12 महीने बाद भी आवास पूर्ण नहीं होता है, तो प्रत्येक तिमाही में प्रति आवास 100 रुपये की कटौती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • बी.ई./डिप्लोमा/12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा “आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन” के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • बी.ई. सिविल, डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • चयन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह ग्राम के क्लस्टर पर नियुक्त किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो पास के क्लस्टर में सेवा ली जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी। अंकों की गणना के अनुसार चयन का मानदंड निम्नलिखित होगा:

क्र.सं.मानदंडअंक
1हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण65
2बी.ई./डिप्लोमा/एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण15
3पूर्व में कार्यरत आवास मित्र20
4बेयर फुट टेक्निशियन (BFT)10
5महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य तथा बैंक सखी10

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष

महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  1. 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की अंक सूची
  2. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  3. तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
  4. वर्तमान में कार्यरत होने पर अनुभव प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति आदेश
  5. रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  6. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र
  7. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवासी प्रमाण पत्र
  8. मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, लाइसेंस या वोटर आईडी)

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमतरी/कुरुद/मगरलोड/नगरी के नाम से डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाना चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024, शाम 5:30 बजे तक है।
  • निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती के दिशा निर्देश

  • चयनित आवास मित्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
  • वेरिफिकेशन के समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों की मूल प्रति और एक सेट छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्यथा, चयन रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनातिथि
आवेदन की प्रारंभिक तिथि23 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि20 सितंबर 2024

Important links 

Application form for candidateClick here
Official notification PDF linkClick here
Official websiteClick here
Telegram channel linkClick hereClick here 
Watsapp link Click here 

निष्कर्ष

धमतरी आवास मित्र भर्ती 2024 छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के कार्य में सहायता प्रदान करने के लिए की जा रही है, जिससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उन्हें सामुदायिक विकास में योगदान करने का भी मौका मिलेगा।

Awas mitra vacancy 2024  एक उत्कृष्ट अवसर है उन युवाओं के लिए जो छत्तीसगढ़ में रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपने आवेदन को पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।

❌ सावधान ❌

जब कोई हमारी वेबसाइट का नाम लेकर आपसे फॉर्म भरने के नाम पर पैसे मांगता है तो उसे पैसे देने की गलती न करें क्योंकि यह आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। जब भी आप किसी नौकरी के लिए आवेदन करें तो केवल आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए आदेश अनुसार ही ऑनलाइन या ऑफलाइन ही आवेदन करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

20 सितंबर 2024

कितने पदों पर भर्ती होगी?

कुल 248 पद

आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?

18 से 45 वर्ष

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

मेरिट के आधार पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *