CG Bijli Vibhag Syllabus 2026

CG Bijli Vibhag Syllabus 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग (CSPDCL, CSPGCL, CSPTCL) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। विभाग ने 1235 रिक्त पदों पर होने वाली बंपर भर्ती के लिए अपना ऑफिशियल परीक्षा सिलेबस (Syllabus PDF) जारी कर दिया है।

भर्ती का नामCG Bijli Vibhag Vacancy 2026
विभाग का नामछत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड (CSPDCL/CSPTCL/CSPGCL)
पदों के नामAE, JE, DEO, Plant Attendant, Medical Staff, Law Officer आदि
कुल पद1235 पद
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़ (CG)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आयु सीमा18 से 35 वर्ष (नियमानुसार छूट)
सैलरी (प्रतिमाह)₹19,800/- से ₹56,100/- (पदानुसार)
आधिकारिक वेबसाइटweb.cspdcl.co.in

 

पद और रिक्तियों का विवरण (Post-wise Details)

विभाग ने कुल 1235 पदों को अलग-अलग कंपनियों और कैटेगरी के हिसाब से बांटा है। यहाँ कुछ प्रमुख पदों की जानकारी दी गई है:

  • CSPGCL (जनरेशन कंपनी): 547 पद (इसमें JE, Plant Attendant, Shift Chemist, Fire Staff आदि शामिल हैं)
  • CSPDCL (डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी): 415 पद (इसमें मुख्य रूप से DEO और JE के पद हैं)
  • CSPTCL (ट्रांसमिशन कंपनी): 96 पद
  • कॉमन कैडर (Common Cadre): 177 पद (इसमें Medical Officer, Staff Nurse, Law Officer आदि शामिल हैं)

CG Bijli Vibhag Selection Process 2026 (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती में नौकरी पाने के लिए आपको कुछ चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया बहुत ही साफ़ और पारदर्शी रखी गई है:

  1. कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) / लिखित परीक्षा: सबसे पहले आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।
  2. स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट: यह सिर्फ उन पदों के लिए होगा जहाँ इसकी जरूरत है (जैसे- डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर)।
  3. दस्तावेज सत्यापन (DV): परीक्षा पास करने के बाद आपके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।
  4. मेडिकल टेस्ट: जॉइनिंग से पहले एक सामान्य मेडिकल फिटनेस टेस्ट।

CG Bijli Vibhag Exam Pattern 2026 (परीक्षा का पैटर्न)

अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज़ की—परीक्षा का पैटर्न। विभाग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल सिलेबस के अनुसार, डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और स्टेनोग्राफर को छोड़कर, बाकी लगभग सभी पदों (जैसे JE, AE, Plant Attendant, Medical Staff) के लिए परीक्षा का पैटर्न एक जैसा रखा गया है।

1. अन्य सभी पदों के लिए (JE, AE, Plant Attendant, Pharmacist आदि)

पेपर को दो हिस्सों (Sections) में बांटा गया है। कुल 100 अंकों का पेपर होगा:

  • Section-I (विषय संबंधी ज्ञान): 80 अंक
    • इसमें आपके कोर विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। (जैसे अगर आप JE Electrical के लिए दे रहे हैं, तो 80 नंबर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आएगी। अगर फिटर के लिए दे रहे हैं, तो फिटर ट्रेड के 80 नंबर के सवाल आएंगे।)
  • Section-II (सामान्य ज्ञान): 20 अंक
    • इसमें 3 विषय शामिल होंगे:
      1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
      2. अंग्रेजी और हिंदी भाषा (English, Hindi)
      3. गणित / रीजनिंग / एप्टीट्यूड (Math/Reasoning/Aptitude – गणित 10वीं स्तर का होगा)

2. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और स्टेनोग्राफर के लिए Exam Pattern

DEO और स्टेनोग्राफर की परीक्षा भी 100 अंकों की होगी, लेकिन इसका पैटर्न बिल्कुल अलग है:

भाग (Part)विषय (Subject)अंक (Marks)
भाग – 1छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान25
भाग – 2कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी15
भाग – 3सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning)15
भाग – 4सामान्य गणित15
भाग – 5सामान्य हिंदी20
भाग – 6सामान्य अंग्रेजी10
कुल अंक100

CG Bijli Vibhag DEO Syllabus 2026 (विस्तृत सिलेबस)

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद सबसे ज्यादा (लगभग 450+ से ज्यादा) हैं, इसलिए आइए सबसे पहले इसका सिलेबस विस्तार से देखते हैं:

भाग 1: छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (25 अंक)

  • छत्तीसगढ़ का इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान।
  • भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केंद्र।
  • साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति, मुहावरे, जनऊला, लोकोक्तियां।
  • जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज-त्यौहार।
  • अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि।
  • प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज।
  • उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन।
  • समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)।

भाग 2: कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी (15 अंक)

  • कम्प्यूटर के प्रमुख भाग (CPU, Input/Output Devices)।
  • प्रिंटर के प्रकार (इंकजेट, लेजरजेट आदि)।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम (MS DOS, कमर्शियल और ओपन सोर्स)।
  • MS Office (Word, Excel, Powerpoint)।
  • इंटरनेट का उपयोग (ई-मेल, वेब सर्फिंग, सरकारी वेबसाइट्स की जानकारी)।
  • एंटीवायरस के उपयोग।
  • मल्टीमीडिया (ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट)।
  • CD/DVD से सम्बंधित जानकारी।
  • Google, Alvista, YouTube की जानकारी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बेसिक उपयोग।

भाग 3: सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning – 15 अंक)

  • तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी।
  • अंक विषमता को पहचानना।
  • आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी।
  • चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, छुपे हुए चित्र।
  • वर्ग एवं अंक गणितीय संक्रियाएं, चित्रों का मिलान, पैटर्न आदि।

भाग 4: सामान्य गणित (15 अंक)

  • दाशमिक प्रणाली (मीट्रिक प्रणाली, लंबाई, क्षेत्रफल, आयतन, द्रव्यमान, समय के माप)।
  • संख्याएं (पूर्ण, सम, विषम, अभाज्य, आरोही-अवरोही क्रम)।
  • साधारण भिन्न और दशमलव भिन्न।
  • वर्गमूल (महत्तम समापवर्तक – HCF और लघुत्तम समापवर्त्य – LCM)।
  • औसत, प्रतिशत, चाल-समय-दूरी।
  • साधारण ब्याज, लाभ-हानि।
  • अनुपात एवं समानुपात।
  • रेखा तथा कोण, समतलीय आकृतियां (त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त)।

भाग 5: सामान्य हिंदी (20 अंक)

  • स्वर, व्यंजन, वर्तनी।
  • लिंग, वचन, काल।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया का व्यावहारिक प्रयोग।
  • समास (रचना एवं प्रकार), संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग)।
  • व्याकरणिक अशुद्धियां।
  • शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी)।
  • पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द।
  • मुहावरे और लोकोक्तियां।

भाग 6: सामान्य अंग्रेजी (10 अंक)

  • Number, Gender, Articles.
  • Pronoun, Adjectives, Verb.
  • Conjunctions, Prepositions.
  • Active and Passive Voice.
  • Direct and Indirect Narration.
  • Synonyms/Antonyms, One-word substitution, Spellings.

Leave a Comment